Header Banner

गृहिणियों को दिए गैस उपयोग के टिप्स

BY — October 29, 2013

291012फतहनगर. सरदार पटेल स्टेडियम में मंगलवार को भारत पेट्रोलियम की ओर से दीपावली मेले का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले इस मेले में पदमावती गैस सर्विस की ओर से गैस सम्बन्धी विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी लगी तथा गृहिणियों को गैस का घर में सुरक्षित उपयोग करने को लेकर टिप्स दिए गए।

चूल्हा सर्विस एवं एकसचेंज ऑफर पर आकर्षक उपहार दिए गए। भारत पेट्रोलियम की ओर से मोटरसाइकिल सर्विस पर फ्री पेट्रोल का ऑफर दिया गया। गैस सुरक्षा मंत्र को लेकर जादूगर चौहान ने लोगों का मनोरंजन करते हुए उपयोगी जानकारी दी। पदमावती गैस सर्विस की प्रोपाइटर राजकुमारी गलुण्डिया ने बताया कि मेले में दी जा रही सभी तरह की स्कीमें पद्मावती गैस सर्विस पर 15 दिन तक चालू रहेगी। मेले में घरेलू गैस से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply