
udaipur शनिवार रात शहर के मध्य गुलाब बाग के समीप हेंडीक्राफ्ट के शो रूम महाराणा म्यूजियम में खुलेआम एक लाख रुपये की मांग कर तोड़-फोड की. जानकारी के अनुसार म्यूजियम का मालिक आदिल है. शाम करीब ६ बजे तीन युवक वहां आये और शो रूम में पहुँच कर मालिक आदिल के बारे में पूछा. वहां मौजूद सेल्समेन ने कही जाने की बात कही. इस पर उन युवकों ने बन्दूक निकाल कर वहां शो केस में तोड़ फोड की और उसको आदिल को एक लाख रुपये पहुंचाने को कहा. सूरजपोल थाने के वृत्त निरीक्षक सौभाग्य सिंह ने बताया कि युवकों की पहचान विनोद उर्फ बकरी, इमरान एवं अन्य के रूप में हुई है. इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
udaipur news
udaipurnews
You must be logged in to post a comment.
is udiapur police sleeping………be it lakecity not crimecity……….