Header Banner

चिकित्सा शिविर के सहयोगार्थ 11 हजार दिए महिलाओं ने

BY — December 28, 2013

281207फतहनगर. पूज्य प्रवर्तक अम्बालाल की 88 वीं दीक्षा जयन्ती एवं भारत विश्रुत मेवाड़ गौरव श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि मसा‘कुमुद’ की 76 वीं जयन्ती पर पावनधाम प्रांगण में चल रहे निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में सहयोगार्थ महिलाओं ने 11 हजार रुपए दिए।

चन्दनबाला महिला मण्डल की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने शिविर में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी तथा शिविर के सहयोगार्थ 11 हजार की राशि सेवा समिति के संस्थापक देवीलाल मेनारिया को प्रदान की। शिविर का समापन रविवार को दोपहर २ बजे होगा। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश कावडिय़ा होंगे जबकि अध्यक्षता कनक हॉस्पीटल उदयपुर के प्रबन्ध निदेशक डॉ. अमित धींग। पावनधाम संरक्षक दिनेश सामर,जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान के अध्यक्ष कंवरलाल सूर्या, कार्यकारी अध्यक्ष बलवन्तसिंह हिंगड़,जैन कॉन्फ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ आदि प्रमुख अतिथि होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply