Header Banner

धूप ने दी सर्दी से राहत

BY — December 31, 2013

311203उदयपुर। वर्ष के अंतिम दिन हालांकि धूप ने कड़क सर्दी से राहत अवश्य दी लेकिन फिर भी ठिठुरती ठंड से लोग रजाई में ही दुबके रहे। तीन दिन से गजब ढा रही ठंड के तेवर मंगलवार को कुछ कम पडे़ और तेज धूप सुहानी लगी। पर्यटक भी निकले तो ऊनी वस्‍त्रों में ही।

311205रविवार को सर्द हवाओं के कारण तापमान 6 डिग्री तक आ गया था जो सोमवार को 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि लोग सुबह से ऊनी वस्त्र  पहने घूमते रहे। सर्दी के तेवरों में कमी आने की भी फिलहाल कोई गुंजाइश दिख नहीं रही है।

311204पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखा जाए तो दिसंबर-जनवरी में अच्छीी सर्दी पड़ती है वहीं ऊपर के इलाकों में बर्फबारी एवं बारिश के कारण तापमान में और कमी आने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में मावठ की बारिश हो जाए तो भी कोई आश्चऔर्य की बात नहीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply