Header Banner

आईईईई के अध्‍यक्ष भी थिरके टेक्‍नो एनजेआर में

BY — December 6, 2011

आधुनिकतम कम्यूटर लैब का उद्घाटन

आईईईई-सीएस के छात्रों द्वारा बनाई गई वेबसाइट का लोकार्पण करते सोरेल।
लैब के उद्घाटन पर डॉ. वॉल्‍ज, सोरेल, पीयूष जवेरिया व सतीश बाबू।
टेक्‍नो एनजेआर के छात्र-छात्राओं के साथ थिरकते सोरेल दंपती।
सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में सोलो प्रस्‍तुति देता छात्र।
सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की प्रस्‍तुति देते कलाकार।
सोरेल का स्‍वागत करते टेक्‍नो एनजेआर के निदेशक आर. एस. व्‍यास।
श्रीमती सोरेल और श्रीमती जॉन वाल्‍ज के साथ टेक्‍नो एनजेआर की चेयर परसन मीरा राणावत।
लैब का उद्घाटन करते अतिथि।
पीयूष जवेरिया का प्रशंसा प्रमाण-पत्र पढ़ते सोरेल।
छात्र अजय पोरवाल को माला पहनाते हुए सोरेल।
छात्र-छात्राओं के साथ सभी अतिथि।
सभागार में उपस्थित संभागी।

udaipur उदयपुर के इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्य कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए टेक्नोप एनजेआर के नए कदम उनके लिए उपलब्धि साबित हो सकती हैं। टेक्नोम ने हाल ही एस्पायर और आई कार्नेगी के साथ एमओयू कर उनकी बेहतरी के प्रयास किए हैं। इसके तहत यहां दो आधुनिकतम कम्यू    टर लैब का भी उद्घाटन किया गया। सोमवार को हुए कार्यक्रम की सचित्र विस्तृत रिपोर्ट :
कार्यक्रम में आईईईई के अध्यक्ष सोरेल रेसमेन और डॉ. जॉन वॉल्ज सपत्नीक शामिल हुए। टेक्नो  एनजेआर की चेयर पर्सन मीरा राणावत भी उनके साथ कार्यक्रम में शरीक हुई। अमित भाटिया ने जहां कम्यूटर लैब का उद्घाटन किया वहीं सोरेल रेसमेन ने फॉस (foss – free and open resources softwares) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सोरेल ने आईईईई-सीएस के छात्रों द्वारा बनाई गई वेबसाइट का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस दौरान एक छात्र अजय पोरवाल के यह पूछने पर कि हम कब आईईईई के अध्यक्ष बन सकेंगे, सोरेल ने अपने गले से माला निकाल कर उन्हें  पहना दी और कहा, आप अभी बन गए। इस प्रकार बहुत ही अच्छे ओर हास्यपूर्ण माहौल में बातचीत की। सोरेल ने कॉलेज के लेक्चरर पीयूष जवेरिया को उनके कार्यों के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया। इसके बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। सोरेल और उनकी पत्नी स्‍वच्‍छ माहौल को देखकर स्वयं को रोक नहीं पाए और खुद भी छात्र-छात्राओं के साथ थिरक उठे।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

2 Responses

Leave a Reply