Header Banner

मकान की धोखाधड़ी में दंपती गिरफ्तार

BY — March 13, 2014

crimeउदयपुर। शहर की हिरणमगरी पुलिस ने मकान पर लोन लेकर किश्ते नहीं चुका मकान को किसी अन्य को बेचकर फरार होने में एक दम्पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पानेरियों की मादड़ी निवासी सुरेशचन्द्ग पुत्र मांगीलाल पालीवाल और इसकी पत्नी अंजू ने करीब 8-10 वर्ष पूर्व एक मकान चार लाख रूपए में अंजु के नाम का खरीदा था। दोनों ने एक वर्ष तक तो लगातार किश्तें जमा करवाई। बाद में किश्तें जमा करवानी बंद कर दी। इसके साथ ही इस मकान को वर्ष 2009 में गुलाबसिंह पुत्र मदनसिंह निवासी सेक्टर 5 को 4.50 लाख रुपए में बेचकर विक्रय इकरार कर दिया था। इधर बैंक की ओर से समय पर किश्तें नहीं आने पर बैंक ने इस मकान को सीज कर दिया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद दोनों पति-पत्नी फरार हो गए थे। अंजू तो पानेरियों की मादड़ी में एक किराए के मकान में रहने लगी थी और सुरेश गोगुन्दा में रहने चला गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply