Header Banner

महज दो घण्टे में निखर उठी बावडी

BY — March 24, 2014

जयकारों के साथ किया श्रमदान

230302वीर मित्र मण्डल हिरण मगरी, सेक्टर 11, 13, 14 के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रातः 8 से 10 बजे तक गोवर्धन विलास गांव स्थित ऐतिहासिक बावडी़ को साफ कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया।

230301कार्यकर्ताओं ने ‘आज बचेगा जल तो कल रहेगा जल‘, ‘जल ही जीवन है‘ ‘बूंद बूंद बचाना है‘ जयकारों के साथ बावडी को साफ किया। वीर मित्र मण्डल के संयोजक जयन्त ओझा ने बताया कि श्रमदान मे दिनेश दवे, दिनेश गर्ग, धीरेन्द्र सिंह, राजकुमार खण्डेलवाल, राजेन्द्र बंसल, पंकज सुखवाल, रघुवीर सिंह, विवेक बंसल, गिरीश वैष्णव, पार्षद चंदा राव, मंजू शर्मा,  घनश्याम सिंह भीण्डर, नरेन्द्र सिंह बेमला, नितिन पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया  तथा बावडी से करीब एक ट्रैक्टर मलबा जिसमें कंटीली झाडियां, प्लास्टिक थैलियां, कांच की बोतलें तथा जमी काई को साफ किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply