Header Banner

मक्का उन्नयन पर कार्यशाला 21 से

BY — April 18, 2014

180403उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, के अनुसंधान निदेशालय के आतिथ्य में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की मक्का उन्नयन पर 57वीं अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना पर तीन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला 21 अप्रेल से शुरू होगी।

अनुसंधान निदेशक डॉ. पी. एल. मालीवाल ने बताया कि परियोजना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की वित्तीय सहायता से सम्पूर्ण देश के 35 केन्द्रों पर संचालित की जा रही है। एमपीयूएटी में आयोजित कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के अनुसंधान केन्द्रों पर संचालित परियोजना से जुड़े 150 से अधिक ख्यातनाम मक्का वैज्ञानिक भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन 21 अप्रेल को राजस्थान कृषि महाविद्यालय के सभागार में सुबह 9 बजे होगा।
आयोजन सचिव डॉ. एस. के. शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में देश के विभिन्न मक्का अनुसंधान केन्द्रों पर मक्का अनुसंधान व उन्नयन में जुटे प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे। उद्घाटन के मुख्य अतिथि भाकृअप, नई दिल्ली के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. एस. के. दत्ता होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एमपीयूएटी के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल करेंगे। कार्यशाला को भाकृअप, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ. आर. पी. दुआ (एफएफसी), एवं परियोजना निदेशक डॉ. ओ. पी. यादव भी सम्बोधित करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply