• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

नगर भ्रमण पर आज निकलेंगे जगन्नाथ स्वामी

admin by admin
June 28, 2014
in Featured
0
नगर भ्रमण पर आज निकलेंगे जगन्नाथ स्वामी
96
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हाथी घोड़ा पालकी… के उदघोष से गूंजेगा शहर
महाआरती की तैयारियां पूरी

280606उदयपुर। प्रभुश्री जन-जन की आस्था का केन्द्र भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब भगवान जगन्नातथ स्वाममी के नगर भ्रमण पर निकलने के समय का इंतजार है। इससे पूर्व गत रात्रि रजत रथ नीचे उतार लिया गया। उधर आरएमवी रोड से कालाजी गोराजी के बीच 21 हजार दीयों से भगवान जगन्नााथ की महाआरती की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

नगर भ्रमण हेतु जगन्नाथ स्वामी को रजत रथ में बिठाने से पूर्व दिन में दो बजे मंदिर के अन्दर पारम्परिक छोटे रूप में ठाकुर जी को मंदिर परिक्रमा में स्थित चारों देवरियों पर पारम्परिक गीतों के गायन के साथ पं. हाथीराम व पुजारी हुकमराज के सानिध्य में चारों देवरियों पर भगवान को घुमाया जाएगा। ठीक 3 बजे जगदीश चौक पर तैयार रजत रथ में ठाकुर जी की काष्ट निर्मित सांकेतिक प्रतिमाओं को पुजारियों द्वारा लाकर रजत रथ में बिठाया जाएगा और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल के उदघोष व आरती के साथ ही यात्रा का शुभारम्भ हो जाएगा।
जगन्नाथ रथयात्रा समिति के संयोजक दिनेश मकवाना ने बताया कि रथयात्रा को लेकर आमजनों में भारी उत्साह है। इस बार यात्रा के स्वरूप में हाथी, घोड़े, बैण्ड, भजन मण्डल, विभिन्न समाजों व संगठनों की 35 झांकियों को शामिल किया गया है। यात्रा में शामिल होने वाली झांकियों को ठीक 2 बजे रंगनिवास पहुंचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। झांकियों का घण्टाघर से जगदीश चौक तक लाने के लिए पूर्ण मनाही रहेगी। रथयात्रा में शामिल झांकिया रंग निवास से जगदीश चौक पहुंचेगी। यात्रा की शुरूआत पर जगदीश चौक पर भव्य पुष्पवर्षा की जाएगी। साथ ही शुरूआत पर 20 बंदूकों से सलामी दी जाएगी। इस वर्ष स्थानीय बैण्ड श्री जगदीश बैण्ड, मयुर बैण्ड, नेहरू जनता बैण्ड भी विशेष तैयारी के साथ रथयात्रा में सम्मिलित होंगे।
रथयात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए सभी महिलाओं पुरूषों को अपने साथ महत्वपूर्ण जैवर, पर्स, मोबाईल साथ लेकर नहीं आने व रथयात्रा में शामिल होने पर अपने अपने घरों पर सुरक्षा के पूरे बन्दोबस्त करके यात्रा में आने की सभी से अपील की गयी है। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को असुविधा से बचने के लिए सुरक्षित स्थान से यात्रा को देखने का आग्रह किया जा रहा है। यात्रा में आने वाले सभी भक्तों से संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की सूचना पुलिस या समिति के पदाधिकारियों को देने का कहा गया है। रथयात्रा के स्वागत में लगाए जाने वाले स्टालों पर गंदगी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। जगन्नाथ रथयात्रा समिति के पदाधिकारी व प्रशासन द्वारा आज रात्रि को यात्रा मार्ग का अवलोकन किया गया। भगवान जगन्नाथ स्वामी के महाप्रसाद के लिए 30 जून सोमवार आसीन्द की हवेली जगदीश चौक पर आज से ही प्रसाद व भोजन बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। प्रभु प्रसाद में 15 से 20 हजार लोगों के आने की संभावना है।
महाआरती की तैयारियाँ पूरी
रथयात्रा में आरएमवी से कालाजी गोराजी तक होने वाली महाआरती की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि रविवार शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे के बीच महाआरती के लिए 30 हजार दीपक की व्यवस्था की गई है।
डॉ. कुमावत ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिये इस बार गंगा आरती की तरह भगवान जगन्नाथ की आरती के लिए अलग-अलग चबूतरियों का निर्माण किया जा रहा है जिस पर खड़े होकर बटूकों के समूह विधि-विधान से सम्पन्न करेंगे। साथ ही आटे के दीपक के लिये विभिन्न जाति-समाज के लोग भी इसमें आगे आकर सहयोग कर रहे है। इस प्रकार पांच हजार से अधिक आटे व घी के दीपक भी महाआरती में सम्मिलित होंगे जो आगे की व्यूह रचना में आगे की ओर रहेंगे। दूर वाले भक्त समूह मोम के दीयों से सांकेतिक आरती कर सकेंगे।
विशेष नियंत्रण मंच के अलावा कलाकारों द्वारा तैयार मल्टीट्रेक रिकॉर्डिंग ऊँ जय जगदीश हरे….. के दौरान आरती चलाई जाएगी तथा बीस सैकण्ड रोकने के बाद दूसरी बार पुनः शुरू की जायेगी। इस प्रकार पूरे 11 मिनिट तक यह आरती चलेगी जो एक अनुपम नजारा प्रस्तुत करेगी। उन्हों ने अपील की कि आरएमवी रोड़ से कालाजी गोराजी तक किसी प्रकार के गेट या कपड़े के बैनर आदि नहीं लगाएं ताकि जनता को आरती में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यह सुरक्षा की दृष्टि से भी आवश्यअक है। इसमें नगर निगम के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड का भी सहयोग लिया जा रहा है तथा आरती के दीपकों को बुझाने के लिए पानी के 30 ड्रम लगाये गये है। 32 समूह में व्यूह रचना कर 10 मिनट के इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं में जबरस्त उत्साह देखा गया।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredjagannath rathyatra udaipurLord Jagannath city tour will leave todayudaipur jagannath rathyatra
Share38Tweet24Send
Previous Post

देश की व्यवस्थाओं में योगदान ही भामाशाह को श्रद्धांजलि

Next Post

कालबेलिया बस्ती में आगजनी, लूटपाट

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post
कालबेलिया बस्ती में आगजनी, लूटपाट

कालबेलिया बस्ती में आगजनी, लूटपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

June 2014
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May   Jul »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?