ब्लैकमेलिंग करने वाली युवती गिरफ्तार

BY — April 22, 2015

कई लोगों के चंगुल में होने की आशंका

220407उदयपुर। व्यांपारियों को घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लेकमेल करने के मामले में पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है। मामला गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र का है।

गोवर्धन विलास थानाधिकारी अब्दुल रहमान ने बताया कि सवीना वर्मा कॉलोनी निवासी रूबिना पुत्री हारून खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से एक दिन के रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए। इस दौरान उससे अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी तथा फरियादी की बनाई गई अश्लील सीडी व फोटो बरामद की जाएगी। युवती के खिलाफ मल्लातलाई निवासी रफीक मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन वर्ष से उसके पास काम कर रहे ड्राइवर मेहमूद को उसने घर छोड़ने को कहा। इस पर वह घर ले जाने के बजाय गोवर्धन विलास स्थित एक अपार्टमेंट में ले गया और रूबिना से परिचय कराया। रूबिना ने बीयर की पेशकश की। मेहमूद किचन में चला गया। फोन आने के बहाने मेहमूद भी वहां से निकल लिया और उस पर बेहोशी छाने लगी। वह अचेत हो गया। सुबह होश आने पर उसने खुद के घर में पाया। पत्नी ने बताया कि मेहमूद रात को नशे में छोड़ गया था। सप्ताह भर बाद अनजान नंबर से युवती का फोन आया जिसने अपना नाम रूबिना बताया और शराब के नशे में उसके साथ छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। साथ ही तत्काल फ्लैट पर आने को कहा। उसने मेहमूद को फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। वह रूबिना के फ्लैट पर गया तो उसने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बताया। बलात्कानर का मामला दर्ज कराने की धमकी देते हुए उसने 30 लाख रूपए मांगे। मना करने पर उसने समझौता किया और ढाई लाख रूपए में तैयार हो गई। उसने नौकर से डेढ़ लाख रूपए मंगवाए और उसे दे दिए। सीडी व फोटो मांगे तो उसने बकाया एक लाख देने के बाद देने को कहा। मेहमूद से बात करने पर उसने बताया कि रूबिना ब्लैकमेलिंग करती है। यही उसका काम है। कई लोग शामिल हैं। एक लाख रुपए देने के बाद भी रूबिना ने उसे वीडियो व फोटोग्राफ नहीं दिए। परेशान होकर उसने मामला दर्ज कराया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *