Header Banner

स्वाधीनता दिवस को रोचक बनाने पर चर्चा

BY — July 8, 2014

080704उदयपुर। जिला कलक्टर आशुतोष ए. टी. पेडणेकर ने स्वाधीनता दिवस समारोह तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागों से मुख्य समारोह को रोचक एवं गरिमापूर्ण बनाने के निर्देश दिये। उधर भंडारी दर्शक मंडप मैदान में पुलिस गार्ड लगा दिए गए हैं। निगम की ओर से मैदान को तैयार किया जा रहा है।

080705जिला कलक्टर ने कहा कि इस बार स्वाधीनता दिवस समारोह में बाहर से आने वाले 400-500 कलाकार सहित स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। जिला कलक्टर ने इनके ठहरने व खाने-पीने की उचित व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लवकुश स्टेडियम के भीतर बारिश होने की स्थिति में पानी इकट्ठा ना हो पाए, इसके पुख्ता इंतजाम किये जाएं। बैठक में सभी वीआईपी व अन्य मेहमानों के बैठने की व्यवस्था व पास की व्यवस्था, निमंत्रण पत्र व अधिकारियों के पास की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए मोटरसाइकिल करतब, हॉर्स शो व अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तावित है।
080706उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री के आगमन पर सभी विभागों को चुस्त-दुरस्त तरीके से कार्य करने को कहा। इस बैठक में अति. जिला कलक्टर (शहर) मो. यासीन पठान, जिला रसद अधिकारी हिम्मत सिंह भाटी, नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, अति. आबकारी आयुक्त एल. एन. मंत्री, एनआईसी के तकनीकी निदेशक जितेन्द्र वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply