Header Banner

लेकसिटी प्रेस क्लब और निगम के बीच मैत्री मैच 11 को

BY — August 9, 2014

क्रिकेट और वॉलीबाल दोनों के होंगे मैच

090804उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब और नगर निगम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच सोमवार को फील्ड क्लब मैदान पर खेला जाएगा। मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसके बाद वॉलीबाल मैच भी होगा।

क्लब के संगठन मंत्री जयप्रकाश माली ने बताया कि हालांकि मैत्री मैच स्वतंत्रता दिवस पर होते हैं लेकिन इस बार राज्यस्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह उदयपुर में होने के कारण सभी उसमें व्यस्त रहेंगे, इसलिए चार दिन पहले 11 अगस्त को मैच खेला जाएगा। महापौर रजनी डांगी ने बताया कि कोई भी खेलने से वंचित न रहे, इस कारण क्रिकेट के साथ वॉलीबाल मैच भी रखा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply