Header Banner

मारपीट का मामला दर्ज

BY — September 6, 2014

आरोपी की पत्नी से फोन पर बात करने के आरोप

Police_capउदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर कान से बालियां छीनने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार लूणदा निवासी भगवतसिंह पुत्र जोरावरसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पुर्व उसके मोबाइल पर किसी विवाहिता का फोन आया था। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। गत महीने भगवतसिंह उसके घर जा रहा था, उसी दौरान महाकाल मंदिर के सामने सल्लाउद्दीन उर्फ पायलेट, अमजद और विष्णु सेन ने रोका और विष्णु ने उस पर उसकी पत्नी से फोन पर बात करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कान में पहनी बालियां छीन कर भाग गए। भगवतसिंह ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply