Header Banner

पडूणा के युवक का शव गोवर्धनविलास में

BY — September 12, 2014

मानसिक रूप से विक्षिप्त है मृतक, आज किया गया पोस्टमार्टम

120904उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का शव नग्नावस्था में मिलने के बाद पुलिस ने उसक परिजनों को सूचना देते हुए शव का एमबी अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया। जहां आज परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम किया गया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार दोपहर गोवर्धनविलास सामुदायिक केन्द्र पीछे खाली पड़े प्लॉट में युवक का शव नग्नावस्था में पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाधिकारी वृद्धिचंद गुर्जर मय जाब्ता पहुंचे और शव को उठाकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जांच में मृतक की शिनाख्त मोहन पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी पडूणा परसाद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मोहन मानसिक विक्षिप्त था और 15 दिन से घर से लापता था। पुलिस ने आज परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply