Header Banner

हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम

BY — September 14, 2014

140902उदयपुर। देश में मनाये जा रहे हिन्दी दिवस के अवसर पर आज भारतीय लायन्स परिसंघ ने निकटवर्ती गांव मनोहरपुरा स्कूल के बच्चों के साथ हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर परिसंघ की ओर से बच्चों को टी-शर्ट एवं रोजमर्रा काम आने वाली वस्तुएं प्रदान की।

परिसंघ की प्रणिता तलेसरा ने बताया कि विद्यार्थियों ने कविताएं प्रस्तुत कर हिन्दी दिवस को सार्थक किया। बच्चों ने भी परिसंघ के पदाधिकारियों को हिन्दी दिवस के अवसर पर बनाये गये कार्ड एवं फूल भेंट किये।
इस अवसर पर परिसंघ की अध्यक्ष रंजना मेहता, योगेश पोखरना, डॉ. निर्मल कुमार बंसल, डॉ. शर्मिला बसंल, शकुन्तला पोखरना, सुनिता सेठिया, अनितमा व सुनील चित्तौड़ा, पूव डीआईजी खडग़ावत, सीएन कच्छावा, इन्दरसिंह मेहता, विमला खडग़ावत,टीना सेानी, स्कूल के अध्यक्ष महेन्द्र श्रीमाली, सचिव वर्षा पुरोहित, जीएल चौबीसा आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply