Header Banner

ट्रक खलासी पर चाकू से हमला

BY — October 4, 2014

लूट की नीयत से किया हमला

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर चौराहे पर लूट की नीयत से आए बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से ट्रक खलासी पर हमला कर दिया। हमले में ट्रक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार प्रतापनगर चौराहा पर गोपालपुरा कानोड़ निवासी रामसिंह पुत्र किशनसिंह रावत उसका ट्रक लेकर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश उसके पास आए और चाकू  से हमला कर दिया। हमले में खलासी रामङ्क्षसह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को खलासी ने बताया कि वह चित्तौड़ से सीमेन्ट लेकर उदयपुर मादड़ी एरिया में बिरला सीमेन्ट गोदाम में खाली करने आया था। वेटिंग में होने से चालक उसके गांव चला गया, और वह रात को ट्रक का ध्यान रखने वहीं पर रुक गया। खलासी रामसिंह प्रतापनगर चौराहा स्थित होटल पर खाना खाने जा रहा था। इस दौरान आए बाइक सवार बदमाशों ने रोककर गुटखा मांगा। इनकार करने पर पैसे मांगे। इसके लिए भी इनकार करने पर आरोपियों ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान चिल्लाने पर आरोपी चाकू से पीठ पर हमला कर भाग निकले। पुलिस ने रामङ्क्षसह की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply