Header Banner

रिसर्च का लाभ किसानों तक पहुंचे, तभी सार्थकता : राज्‍यपाल

BY — December 22, 2014

एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में 1563 विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधियां, 50 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को स्वर्ण पदक

221202उदयपुर। राज्यपाल कल्याणसिंह ने कहा कि फसल की एवज में किसानों को मिलने वाला समर्थन मूल्य काफी कम है, जो एक तरह से किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने किसानों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि देश का विकास करना है तो गांवों का विकास जरूरी है और गांवों के विकास के लिए प्रत्येक किसान को ऊपर उठाना होगा।

221213राज्यपाल कल्याणसिंह आज सुबह महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। इसमें राज्यपाल कल्याणसिंह द्वारा 50 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए एवं समारोह में 1563 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जितनी भी रिसर्च •रते हो, उनमें से किसानों तक कोई नहीं पहुंचती, जबकि किसानों के विकास के लिए कृषि पर की गई रिसर्च किसानों तक पहुंचनी चाहिए, तभी सही मायने में किसानों का विकास हो पाएगा।

221203राज्यपाल कल्याणसिंह ने महाराणा प्रताप को याद करते हुए कहा कि संस्कारित एवं शिक्षित समाज ही देश के विकास को आगे बढ़ा सकता है और प्राचीनकाल से चला आ रहा है कि संस्कारित और शिक्षित समाज बनाने के लिए गुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  समारोह में 50 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए तथा अकादमिक सत्र 2012-13 और 2013-14 में अपना पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 1176 स्नातक विद्यार्थियों को एवं एक दिसंबर, 2012 से 30 नवंबर 2014 के मध्य अपना पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 318 स्नातकोत्तर एवं 69 विद्यावाचस्पति विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।

221214उपाधियां दिए जाने वालों में कृषि विज्ञान, अभियांत्रिकी, डेयरी व खाद्य-तकनीकी विज्ञान, गृह विज्ञान, वानिकी-उद्यानिकी एवं मात्स्यकी संकाय के विद्यार्थियों थे। इनमें से अभियांत्रिकी के चार श्रेष्ठ विद्यार्थियों को जैन इरीगेशन लि. की ओर से स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply