सामूहिक विवाह में पहुंची वसुंधरा

BY — February 17, 2012

udaipur. मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को सामूहिक विवाह आयोजन चित्रकूट नगर स्थित मीरा मेद पाट भवन में हुआ। इसमें 12 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह आयोजन में मुख्य  अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की।

महासभा के मीडिया प्रभारी के अनुसार आयोजन में उदयपुर, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, टोंक, नीमच, मंदसौर, अजमेर, बूंदी आदि से करीब आठ से दस हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इससे पहले सुबह वर-वधुओं का स्वागत किया गया। फिर सुबह वर-वधुओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दो हाथी, घोडे़, पुलिस बैंड आदि शामिल हुए।
दोपहर में यहां पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने नव दंपत्तियों को भी शगुन दिया। उनके साथ थाणा के मनोहरसिंह कृष्णांवत, उद्यमी घनश्यामसिंह कृष्णावत सहित महासभा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि महासभा की ओर से पहले दो बार सामूहिक विवाह आयोजन हो चुके हैं।

इससे पूर्व वसुंधरा का एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के दोनों गुटों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। पुलिस का भारी जाब्ता रहा। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं को संभालना मुश्किल हो गया। कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा को बाहर निकलते ही फूलमालाओं से लाद दिया। यहां किसान मोर्चा के रणधीरसिंह भीण्डर, पूर्व मंत्री कुंभलगढ़ के सुरेन्द्रसिंह राठौड़, महावीर भगोरा, नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह चौहान, दीपेन्द्र कंवर आदि ने उनका स्वागत किया। यहां कटारिया, ताराचंद एवं भीण्डर समर्थित तीनों गुटों की ओर से जोरदार नारेबाजी की गई। एकबारगी तो पता ही नहीं चला कि कौन क्या बोल रहा है? इस दौरान प्रमोद सामर, सभापति रजनी डांगी, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, उपसभापति महेन्द्रपसिंह शेखावत, जगदीश शर्मा, कविता मोदी, प्रवक्ता चंचल अग्रवाल, अलका मूंदड़ा, सुषमा कुमावत, मंदाकिनी धाबाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *