Header Banner

फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या

BY — December 26, 2014

sucideउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम युवक ने अज्ञात करणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार रेबारियों का गुड़ा निवासी भैरूलाल (30) पुत्र लहरीलाल गमेती ने गुरुवार शाम मकान के पीछे की पहाड़ी पर स्थित एक पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि कल दोपहर भैरूलाल घर आया और कुछ समय बाद किसी को बताए बिना ही वापस चला गया। परिजनों ने उसे तलाशने का प्रयास किया। तलाशने के दौरान किसी ने बताया कि भैरूलाल का शव मकान के पीछे जंगल स्थित पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उतार कर मोर्चरी में रखवाया, जहां आज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक लंबे समय से परेशान था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply