Header Banner

छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

BY — March 23, 2015

विद्यापीठ के बीएड कॉलेज वार्षिकोत्सव ‘‘गुलाल 2015’’

230302उदयपुर। होलिया में उडे रे गुलाल, म्हारी रूणक झुणक पायल बाजे रे,  लडली लुमा झुमा रे, पीली लुगड़ी रा, पधारों म्हारे देश, अगले जन्म बुझे बिटिया न दिजो, भारत हमकों जान से प्यारा है के राजस्थानी रिमिक्स एवं देश भक्ति गीतों पर सोमवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘‘गुलाल 2015’’ में छात्र छात्राओं ने लोक रंग लोक गीतों पर संस्कृति के रंग बिखेरे।

230303प्राचार्य डॉ. शशि चितौड़ा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने छात्र छात्राआंे का आव्हान करते हुए कहा कि आज का भावी शिक्षक लोक मान्य, कर्तव्यनिष्ठ एवं पूंजीवाद से दूर समाज निर्माण में मार्ग दर्शन के रूप में शिक्षित होकर समाज का निर्माण राष्ट्र हित में करें। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि संस्थापक पं. नागर के विचारों के अनुरूप ही आज संस्था लोकमान्य शिक्षक बनाने एवं सर्वहारा वर्ग को शिक्षित करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। विशिष्टल अतिथि  कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, प्राचार्य डॉ. शशि चितौड़ा ने की। संचालन डॉ. सुनिता मुर्डिया ने किया।
230304पुरस्कार वितरण एवं सम्मान : समारोह में अतिथियों ने महाविद्यालय द्वारा कराई गई विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं विभिन्न समारोहों में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply