Header Banner

गिट्स के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति

BY — May 15, 2015

150502उदयपुर. गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में एमबीए व एमसीए के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अधिकतम पन्द्रह हज़ार रूपए की छात्रवृत्ति दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन गिट्स के प्रिंसिपल डॉ ए. रमन, वित्त नियंत्रक बीएल जांगिड, एमबीए के प्रबंधक डॉ. मुकेश पोरवाल और एमसीए के विभागाध्यक्ष डॉ. हेमन्त साहू ने किया। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ ए. रमन ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में उनके श्रेष्ठतम व सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई दी कि वे इस व्यावसायिक दुनिया में और आगे बढ़ने की कोशिश करें। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने एमबीए व एमसीए के 10 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अंत में एमबीए निदेशक डॉ मुकेश पोरवाल ने विद्यार्थियों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply