Header Banner

शिवराजसिंह बहुत ही त्यागी और ईमानदार : अरूणसिंह

BY — July 10, 2015

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान में व्यापम घोटाले पर कहा

100708उदयपुर। भाजपा के राष्ट्री य महासचिव अरूणसिंह ने व्यापम घोटाले पर कहा कि हमने तीन कार्यकाल से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कार्य देखा है। वे बहुत ही त्यागी और ईमानदार हैं।

वे भाजपा के महाजनसम्पशर्क अभियान के दूसरे चरण में महाप्रज्ञ विहार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यस वक्ताक के रूप में संबोधित कर रहे थे। सिंह ने वसुन्धरा राजे पर कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए कहा कि अनर्गल आरोपों से प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री की साख गिरने वाली नहीं है। उन्हों ने कहा कि पार्टी ने 11 करोड़ सदस्यता का एवं प्रदेश में 80 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर विश्व में सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी का खिताब हासिल किया है। इसमें उदयपुर संभाग का विशेष योगदान रहा है।
मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं वन्दे मातरम् गान से हुआ। शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने स्वागत उद्बोधन दिया। संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासम्पर्क अभियान प्रदेश प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी आदि ने भी संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply