Header Banner

पालनपुर हाइवे पर दुर्घटना में उदयपुर के 4 जनों की मृत्यु

BY — July 16, 2015

तीन बालिकाओं सहित एक महिला
उदयपुर से जा रहे थे मेहसाना

160706उदयपुर। उदयपुर से मेहसाना की ओर जा रहे पालनपुर हाइवे पर उदयपुर के बोहरागणेशजी निवासी एक परिवार की दो बालिकाओं सहित चार जनों की मृत्यु  हो गई। व्हा्ट्सअप सहित सोशल मीडिया पर दिन भर यही हादसा छाया रहा।

160707160708जानकारी के अनुसार बोहरा गणेशजी में नीलम भोजनालय संचालित करने वाले दिनेश अपनी पत्नी पूनम, दो बेटियों मोनल व नेहल व साली-साढू के साथ मेहसाना जा रहे थे। उनके साथ डेढ़ वर्षीय उनकी पुत्री विशु भी थी। हालांकि अफवाहों के चलते सुबह कोई गैस की टंकी फटना तो कोई ट्रक द्वारा टक्कर मारने की बात कही जा रही थी। पता चला है कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे उसका टायर फट गया। तेज गति में होने के कारण कार पलट गई। घटना में पूनम, मोनल व नेहल तथा विशु की मृत्यु हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद शव उदयपुर के लिए रवाना कर दिए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply