Header Banner

फिर आया चाय के प्याले में तूफान!

BY — January 30, 2012

udaipur शहर कांग्रेस की राजनीति में मचा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि बापू के शहीद दिवस को भी इन्हों ने नहीं छोड़ा। शहर कांग्रेस के दोनों ब्लॉनक अध्यक्ष जिलाध्यक्ष के विरोध में खुलकर सामने आ गए।
उल्लेखनीय है कि इस सम्बन्ध में पहले भी उदयपुर न्यूज ने एक समाचार प्रकाशित किया था।

क्या होगा शहर की राजनीति का?

जानकारी के अनुसार सुबह गांधीजी की पुण्येतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। पूर्व प्रवक्ता दिनेश दवे के सूचना देने का विरोध होने पर दवे ने सूचनाएं देने से इनकार कर दिया। जानकारों के अनुसार इस पर जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त सचिव राहुल व्यास को सभी को बैठक की सूचना देने के लिए कहा लेकिन बताया गया कि सूचना सभी तक नहीं पहुंची। सुबह 10 बजे के मीटिंग के समय के बाद 11 बजे तक वहां 4-5 लोगों को छोड़कर कोई नहीं पहुंचा। इनके साथ जिलाध्यक्ष बैठक के लिए कार्यालय में जाने लगी तो दोनों ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया एवं मुजीब सिद्दीकी वहां पहुंचे और जिलाध्यक्ष को सूचना नहीं मिलने की जानकारी दी। कुछ देर बहस के बाद श्रद्धांजलि सभा के बाद दोनों ब्लॉक अध्यक्ष यह कहकर कि सूचना नहीं मिली और बैठक का बहिष्कार कर निकल गए। बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा सहित कुछ नेता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply