Header Banner

देवी स्वरूपा मासूम की नवरात्रा के पहले दिन हत्या

BY — October 13, 2015

कथित बदचलन पत्नी पर अपने जैसा बनाने की आशंका पर बच्ची को कर दिया खत्म

131007उदयपुर। शारदीय नवरात्रा का पहला दिन उदयपुरवासियों के लिए दिल दहला देने वाला रहा। नवरात्रा में जहां घर-घर में घटस्थापना कर देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा होती है वहीं एक निर्दयी पिता ने पत्नी के चरित्र पर शंका को लेकर अपनी ढाई वर्ष की पुत्री की हत्या कर शव को लटकाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

मामला धानमण्डी थानाक्षेत्र के जोगपोल का है। जानकारी के अनुसार जोगपोल में किराए के मकान में रहने वाले रामनिवास पुत्र भंवरलाल गुर्जर निवासी सुजानगढ़ नागौर का अपनी पत्नी हेमलता साहू के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। रामनिवास को हेमलता के चरित्र पर शंका थी और आए दिन मारपीट होती थी। इस पर हेमलता अक्सर लखारा चौक में अपनी मामी के घर चली जाती।
131006गत रात्रि को भी रामनिवास और हेमलता के बीच विवाद हुआ तो रामनिवास अपनी ढाई वर्ष की पुत्री ध्रुवी को लेकर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो आरोपी के पास बच्ची नहीं थी। घर आने के बाद रामनिवास ने वापस अपनी पत्नी हेमलता के साथ मारपीट की जिससे हेमलता अपनी मामी के घर पर चली गई। रात्रि को आरोपी रामनिवास ने अपनी पुत्री ध्रुवी को खाना खिलाया, बिस्किट लेकर आया और नए कपड़े पहनाकर उसे दूसरी मंजिल पर पोल की बाल्कनी में फांसी पर लटका दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी हेमलता को फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। सुबह क्षेत्र में आई सफाई कर्मचारी ने बच्ची को लटकता हुआ देखा तो इस बारे में पड़ोसी को सूचना दी। उसने इस बारे में हेमलता को सूचना दी। हेमलता अपने पीहर पक्ष के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारा तो बच्ची की पेंट की जेब में एक दो पेज का नोट मिला था।
नोट में आरोपी रामनिवास ने लिखा कि वह अपनी बच्ची से जान से ज्यादा प्यार करता है। वह बच्ची को नहीं मारेगा तो उसकी पत्नी बच्ची को अपनी तरह बना लेगी। आरोपी ने लिखा कि वह कलेजे पर पत्थर रखकर अपनी बच्ची की हत्या कर रह रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अश्विनी बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply