Header Banner

झुलसी विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

BY — November 16, 2015

चिकित्सालय में पीहर पक्ष ने किया हंगामा

161108उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गत दिनों विवाहिता के गंभीर रूप से झुलसने और चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोडऩे पर ससुराल पक्ष पर पीहर पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया। पीहर पक्ष ने मृतका के पति और अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं मुर्दाघर में पीहर पक्ष शव को ले जाने पर अड़ गया।

पुलिस के अनुसार चंदानाथ (25) पुत्री भोलेनाथ निवासी जिंक स्मेल्टर देबारी की शादी वर्ष 2012 में कमलेशनाथ पुत्र लक्ष्मणनाथ निवासी रेल्वे स्टेशन देबारी के साथ करवाई थी, जिसे 24 अक्टूबर को गंभीरावस्था में झुलसी स्थिति में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान इस विवाहिता ने रविवार रात्रि को दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही पीहर पक्ष आक्रोशित हो गया। पीहर पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
पीहर पक्ष ने बताया कि शादी के बाद से ही मृतका चंदा को उसका पति कमलेश, सास सुशीलादेवी, ससुर लक्ष्मणनाथ, देवर मोनू, ननद विनू परेशान कर रहे थे। मृतका को सामाजिक कार्यक्रमों में जाने से रोक दिया था और मारपीट कर दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। इस बारे में विवाहिता ने अपने परिजनों को भी बताया तो परिजनों ने समझाईश भी की थी, इसके बाद भी ससुराल पक्ष नहीं मान रहा था। मुर्दाघर में पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की और शव को उनके सुपुर्द करने की मांग की। पुलिस को कार्यवाही के लिए लिखित में रिपोर्ट भी दी। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply