Header Banner

दिन दहाड़े घर से 25 तोला सोने के जेवर व नकदी चोरी

BY — November 25, 2015

Police_capउदयपुर। अम्बामाता थानांतर्गत नीमचखेड़ा स्थित मकान से दिन दहाड़े घर से अज्ञात बदमाश 25 तोला सोने के जेवर एवं नकदी ले उड़े। वारदात के दौरान घर में कोई नहीं था।

जानकारी के अनुसार नीमचखेड़ा निवासी अजब बाई बोहरा सुबह 11 बजे मस्जिद गई थी। पीछे से घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने सारा सामान बिखेर दिया। अलमारी के लॉकर के ताले तोड़कर करीब 25 तोला वजनी सोने के जेवर चुरा लिए जिनमें नेकलेस, चूडि़यां, टॉप्सी आदि शामिल थे। इसके अलावा दस हजार रुपए नकद पड़े थे वे भी चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply