Header Banner

युवक की नृशंस हत्या, गर्दन काटकर फेंकी

BY — December 2, 2015

021204उदयपुर। लोयरा में एक युवक की हत्या कर गर्दन को काटकर शव को एक खेत के कमरे में फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोयरा गांव में गणेश पुत्र परथा गमेती के खेत पर बनी कोटड़ी में उसी गांव का मांगीलाल (25) पुत्र रत्ता गमेती का शव पड़ा था। मृतक की गर्दन को धारदार हथियार से काटकर धड़ से अलग किया हुआ था। इसके साथ ही शव पूरी तरह से नग्नाथवस्था में था। यह देखकर खेत मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह जैन मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मृतक घिसाई का काम करता था और अधिकांश समय में घर से बाहर ही रहता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मदार में किसी के यहां पर नाते चली गई थी। कुछ समय पूर्व पुन: आई थी जो कुछ समय तक तो साथ में रही और बाद में पुन: अन्यत्र चली गई थी। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके पति पर भी शंका व्यक्त की है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply