Header Banner

मासूम की हत्या के सहयोगी को जेल

BY — December 9, 2015

Police_capउदयपुर। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद मासूम की हत्या करने में पिता का सहयोग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

सेमारी थानाधिकारी प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि गत दिनों भोराई अदात फला निवासी दो वर्षीय हिम्मत मीणा की उसके पिता ने हरिश पुत्र शंकरलाल मीणा ने पत्नी तुलसी से विवाद होने के बाद गला घोंट कर नहर में फेंक दिया था। आरोपी हरिश और तुलसी एक ही गौत्र के थे। दोनों परिवार के विरोध के बाद भी शादी कर ली थी।
इसके बाद दोनों के परिजनों ने दोनों से दूरी बना ली थी। इसके बाद आरोपी हरिश अपनी पत्नी तुलसी से मारपीट करता रहता था। इसी कारण तुलसी अपने पुत्र के साथ ननिहाल में जाकर रह रही थी। आरोपी हरिश अपने एक साथी भोराई फला निवासी गजेन्द्र पुत्र फूला मीणा के साथ तुलसी के ननिहाल जाकर अपने पुत्र हिम्मत को लेकर रवाना हुआ और रास्ते में आरोपी ने पुत्र का गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी हरिश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था। जिसने पूछताछ में इस हत्या में गजेन्द्र मीणा द्वारा साथ देने की जानकारी दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply