Header Banner

विवाद में नवविवाहिता ने फांसी लगाई

BY — December 11, 2015

sucideउदयपुर। टीड़ी में एक नवविवाहिता ने आपसी विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार अमरपुरा निवासी रमिला (19) पत्नी मोहनलाल मीणा निवासी अमरपुर की शादी सात माह पूर्व ही हुई थी। गुरूवार को पति बिल जमा करवाने गया था। विवाहिता की ननद फूलकी गांव में ही पानी लेने के लिए गई थी। पीछे से विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की ननद फूलकी ने आने पर उसे लटका देखा तो परिजनों को बताया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और शव को मोर्चरी में रखवाकर पीहर पक्ष जावरमाइंस को सूचित किया। सूचना पर पीहर पक्ष आया और आत्महत्या को लेकर शंका जाहिर की। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply