Header Banner

खेल बढ़ाते हैं भाईचारा : मेहता

BY — January 14, 2016

विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आओ खेलें कार्यक्रम प्रारम्भ

140101उदयपुर। विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आओ खेलें गुरूवार से प्रारम्भ हुई।

140102उद्घाटन करते हुए विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष अजय एस. मेहता ने कहा कि खेलकूद से भाईचारा बढ़ता है तथा ऊँच-नीच का भेदभाव समाप्त होता है। प्राचार्य अनिल मेहता ने कहा कि खेल ताजगी एवं आत्मविश्वास का संचार करते हैं। संयोजक हेमन्त मेनारिया ने बताया कि पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 280 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सौ मीटर रेस़ में ज्योति जालोरा, स्पून रेस में पोलोमी सान्याल, डिस्क थ्रो में टीनू सिंह, डिस्क थ्रो छात्रा में आशा डांगी, शॉटपुट में शशांक पाण्डे, जेवेलिन थ्रो में रिजवान शेख प्रथम रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply