Header Banner

रोटरी मेवाड़ ने दूसरी बार जीता रोटरी एकता कप

BY — February 12, 2012
कप के साथ विजेता टीम।

udaipur. रोटरी क्लब मेवाड़ ने लगातार दूसरी बार रोटरी एकता क्रिकेट कप पर कब्जा किया। एम.बी.कॉलेज के मैदन ए पर खेले गये आज 12-12 ओवर के क्रिकेट मैच में फाईनल में रोटरी क्लब मेवाड़ ने रोटरी क्लब उदयपुर को 46 रन से हराकर तृतीय रोटरी एकता कप जीता।

क्लब अध्यक्ष पवन कोठारी ने बताया कि गत वर्ष की विजेता रोटरी क्लब मेवाड़ की अगुवाई में खेले गये इस टुर्नामेंट में क्लब ने फाईनल में पहले खेलते हुए 12 ओवर में 106 रन बनाये। क्लब की ओर से सर्वाधिक 46 रन योगेश पगारिया ने बनाये। जवाब में रोटरी क्लब उदयपुर की पूरी टीम मात्र 60 रन बनाकर आऊट हो गयी। टुर्नामेंट में रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब मेवाड, रोटरी क्लब एलिट, रोटरी क्लब कोरपोरेट तथा रोटरी क्लब हेरिटेज की टीमों ने भाग लिया।
टुर्नामेंट का मैन ऑफ द मैच तथा बेस्ट बेट्समेन का पुरूस्कार योगेश पगारिया,बेस्ट बॉलर अजय अग्रवाल, बेस्ट फील्डर दिन्मय चौधरी तथा बेस्ट विकिट कीपर का पुरूस्कार आर.पी.सेतिया को दिया गया। मैच के समापन पर आयोजित समारोह में कप विजेता रोटरी क्लब मेवाड़ को ट्रॉफी प्रदान की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply