Header Banner

रेजीडेंट ने की किशोरी से छेड़छाड़!

BY — March 1, 2016

जांच कमेटी गठित

010305उदयपुर। टीबी हॉस्पीटल में भर्ती एक 17 वर्ष की किशोरी के साथ एक रेजीडेंट चिकित्सक ने जांच के बहाने शारीरिक रूप से छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार नीमच निवासी 17 वर्ष किशोरी टीबी की शिकायत पर भर्ती करवाया गया था। सोमवार रात्रि को एक रेजीडेंट चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र जांच करने के बहाने शारीरिक रूप से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी की मां के वार्ड में आने पर चिकित्सक वहां से रवाना हो गया। किशोरी ने अपनी मां को सारी बात बता दी। सुबह चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. महेन्द्र कुमार अपने अधीनस्थ चिकित्सकों के साथ चिकित्सालय में आए और पीडि़त किशोरी के माता-पिता से मुलाकात की। माता-पिता की ओर से लिखित में शिकायत देने पर हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र  कुमार ने तत्काल जांच कमेटी का गठन किया और मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। उन्हों ने बताया कि दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply