Header Banner

ट्रेन में चढ़ते चेन व नेकलेस चोरी

BY — March 2, 2016

दो महिलाएं हिरासत में

020306उदयपुर। नगर निगम के भाजपा पार्षद के सास के गले से ट्रेन में चढऩे के दौरान महिलाओं ने सोने का नेकलेस चुरा लिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से दो को पहचान लिया है।

जानकारी के अनुसार वैशाली अपार्टमेंट सेक्टर 4 निवासी चंदा देवी लोढ़ा और ससुर शांतिलाल लोढ़ा दोनों जास्मा (कपासन) जाने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे ठोकर स्थित रेल्वे स्टेशन से अजमेर जाने वाली ट्रेन में चढ़े थे। दो महिलाओं ने चढऩे के दौरान ही चंदा देवी के गले में हाथ डालते हुए धक्का दिया। ट्रेन में चढऩे के बाद प्रतापनगर जाने पर पता चला कि गले से दो तोले सोने की चेन और तीन तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र गायब है। देबारी में ट्रेन रूकने पर वे उतरे, ठोकर पर आए और जीआरपी थाने में लिखित में शिकायत दी। शिकायत मिलते ही जीआरपी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान ही जीआरपी पुलिस ने चार महिलाएं और एक पुरूष को संदिग्धावस्था में दबोचा, जिसमें से दो महिलाओं को पीडि़ता ने पहचान लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply