Header Banner

भामाशाहों के सम्मान से मिलती सेवा कार्य करने की प्रेरणा

BY — April 24, 2016

चौधरी (मेवाड़ा) कलाल समाज संस्थान के भामाशाह सम्मानित

उदयपुर। चौधरी (मेवाड़ा) कलाल समाज संस्थान द्वारा सवीना स्थित कालूरामजी की बाड़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गत दिनों समाज द्वारा आयोजित कियें गये 14 वें सामूहिक विवाह में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि बड़ी सादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, विशिष्ठ अतिथि प्रदेशाध्यक्ष नारायण लाल पटेल, संरक्षक बिहारीलाल चौधरी एवं महामंत्री श्यामसुन्दर चौधरी थे। समाज के प्रवक्ता मनोहर चौधरी ने बताया कि सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाले भामाशाहों सत्यनारायण चौधरी, भगवतीलाल चौधरी, डालचन्द चौधरी, दयालाल चौधरी, गिरवरलाल चौधरी,छगनलाल चौधरी वाघपुरा,भंवरलाल चौधरी सवीना, रामचन्द्र चौधरी सुभाषनगर, रामनारायण चौधरी से.3 सहित 22 भामाशाहों के शॉल, उपरना ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि भामाशाहों के सम्मान से समाज में सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। समारोह को शहर इकाई अध्यक्ष वरदीचन्द चौधरी ने भी सबोधित किया। महासभा अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि संस्थान द्वारा 15 वां सामूहिक विवाह 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य भामाशाह कैलाश चौधरी बड़ीसादड़ी होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply