Header Banner

नहाने गया वृद्ध कुएं में डूबा

BY — April 27, 2016

270403उदयपुर। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में नहाने गए वृद्ध की कुएं में गिरने से डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार भीमा (75) पुत्र कूका मीणा निवासी जाम्बुड़ा गांव के बाहर ही स्थित एक कुएं पर नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान संतुलन बिगडऩे से वह कुएं में गिर पड़ा। दोपहर बाद इस कुएं की ओर बच्चे गए और कुएं के बाहर जूते देखकर ग्रामीणों को बताया। जिस पर ग्रामीणों ने कुएं में तलाशा तो रात्रि को वृद्ध भीमा का शव बाहर निकला। सूचना पर दूसरे दिन पुलिस आई और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply