Header Banner

दलित दूल्हे को घोड़ी से उतार मारपीट

BY — April 28, 2016

280404उदयपुर। सलूम्बर में एक दलित दूल्हे को बिन्दोली के दौरान घोड़ी से नीचे उतारकर मारपीट कर दी।

जानकारी के अनुसार गुड निवासी चमना सालवी ने बताया कि उसके पोते रमेश सालवी की शादी होने के कारण 26 अप्रैल को गांव में ही बिन्दोली निकाली जा रही थी। गांव के सार्वजनिक रास्ते से होकर बिन्दोली निकालने के दौरान रास्ते में आरोपी केसरसिंह, देवीसिंह, मोहब्बतसिंह और चंदनसिंह ने बिन्दोली रोक दी और दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply