Header Banner

ट्रेन लेट होने से मावली उतर गए मंत्री शेखावत

BY — May 14, 2016

उदयपुर नहीं आए मंत्री

140507उदयपुर। स्वायत्त शासन मंत्री राजपालसिंह शेखावत के उदयपुर आने के बजाए मावली उतर गए और कार्यकर्ता उदयपुर में ही इंतजार करते रहे।

स्वायत्त शासन मंत्री राजपालसिंह शेखावत शनिवार को उदयपुर आने वाले थे और उदयपुर से नाथद्वारा जाने का कार्यक्रम था। महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के साथ-साथ काफी संख्या में पार्षद और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह ही रेल्वे स्टेशन पर पहुंच गए और वहां पर इंतजार करने लगे। सुबह करीब सात बजे पता चला कि ट्रेन करीब दो घंटे है। करीब नौ बजे महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने स्वायत्त शासन मंत्री राजपालसिंह शेखावत को फोन लगाया और उदयपुर आने के बारे में पूछा तो शेखावत ने बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण वे मावली में ही उतर रहे है। वहां से सीधा नाथद्वारा जाएंगे और नाथद्वारा में दर्शन कर पुन: चित्तौड़ के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह साढ़े छ: बजे से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में निराशा हो गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply