Header Banner

योग के साथ परिंडों का वितरण

BY — May 22, 2016

220503उदयपुर। पतंजलि योग समिति व आयुर्वेद विभाग उदयपुर के साझे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के पानी पिलाने हेतु परिंडो का वितरण रविवार सुबह फतह सागर की पाल पर किया गया। इस दौरान 501 परिंडे वितरित किए गए।

220504इसमें अशोक जैन, डॉ. शोभालाल औदीच्य, प्रेम जैन, गोपाल डांगी, शारदा जालोरा, कीर्ति जालोरा, भानू बापना, सन्जय जीएन के सोनी मीना पारीख आदि ने सहयोग किया। साथ ही समिति आयुर्वेद विभाग व नगर निगम के साझे में निशुल्क योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर में योग प्रशिक्षक अशोक जैन, प्रेम जैन, गोपाल डांगी ने द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार अलग-अलग आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया व औदिच्य ने गर्मी में लू से बचाव की जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply