उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या का मंगलवार को उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।
महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व जयपुर से आये 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व युगनिर्माण योजना के नारों से अभिनन्दन किया। प्रमुख स्वागतकर्ताओं में घनश्याम पालीवाल, डॉ. आलोक व्यास, सत्य चतुर्वेदी, ललित पानेरी, डॉ. रतन शर्मा, जय प्रकाश सनाढ्य, डॉ. कुसुम डॉ. वीएन जोशी, पद्मा व्यास, सुषमा जोशी, कैलाश नुवाल आदि मौजूद थे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.