Header Banner

रेत से भरे ट्रक ने भैंसों को कुचला

BY — June 10, 2016

Police_capउदयपुर। पहाड़ा में सडक़ के किनारे जा रही भैंसों को कुचलता हुआ रेत से भरा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। जिससे चालक और खलासी ट्रक में ही दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार पहाड़ा थाना क्षेत्र के डीम्डी कुआं में भैंसे सडक़ के किनारे-किनारें जा रही थी। इसी दौरान उतार में पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक का चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और दो भैंसों और एक बकरी को कुचलता हुआ खड्डे में जाकर पलट गया। जिससे ट्रक में सवार चालक मगनलाल लबाना और डायालाल लबाना ट्रक में ही दब गए। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और दोनों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीरावस्था में अहमदाबाद में एक चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार चल रहा है। मामले में लक्ष्मणलाल पुत्र होमा गरासिया निवासी पहाड़ा ने मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply