Header Banner

सेलिब्रेशन मॉल की 5 वीं सालगिरह पर रंगारंग आयोजन

BY — July 3, 2016

030701उदयपुर। उदयपुर के सेलिब्रेषन मॉल में सायं पांचवी सालगिरह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे हजारों शहरवासियों ने आनन्द लिया।

मुख्य अतिथि बीवी भारद्वाज कन्ट्री हेड केपिटा मॉल एशिया का स्वागत किया। स्वागत के बाद डांस की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ समारोह का आगाज हुआ जिसके तहत डांस परफोर्मेंस में इण्डिया गोट टेलेंट की सेमिफाईनल तक पहुचने वाली एवं इण्डिया फर्स्ट सेम जेन्डर सालसा परफोर्मर प्रेरणा व अपुर्वा ने अपनी करिष्माई परफोमेंस देकर सभी दर्षकों को रोमांचित कर दिया। इसके बाद इण्डिया गोट टेलेंट में परफोर्म कर चुके संजय ढाका ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने हर किसी को झूमने को विवश कर दिया।
मॉल ने रिटेल अवार्ड 2015-16 की घोषणा की जिसमें बीवी भारद्वाज, कन्ट्री हेड, केपिटा मॉल एशिया व सेन्टर मैनेजर मनोज सिंह ने टॉप परफोर्मर स्टोर को फुट वेयर हेतु नाईकी, मार्केटिंग एफर्ट हेतु- मेक्स, लेड़िज एपेरल हेतु डब्ल्यू स्टोर, एक्टिविटीज एप्पल डिलाईट, न्यू स्टोर लॉन्च हेतु बारबेक्यू नेशन, डेनिम व केजूअल हेतु लिवाईस, किड्स हेतु जिनी एण्ड़ जॉनी को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सबसे ज्यादा केपिटास्टार रिवार्ड पॉईन्ट इकठ्ठे कर अशरफ खान को आई-फोन गिफ्ट किया गया।
मुख्य अतिथि बीवी भारद्वाज एवं उपस्थित अथितियो ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच एनीवर्सरी केक काटा और करीब दस मिनट तक कॉन्फेटी ब्लास्ट का दौर चला। अन्त में मुख्य अतिथि बीवी भारद्वाज ने सेलिब्रेशन मॉल के समारोह में पधारे शहरवासियों, दुकानदारो व मॉल की टीम का आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply