Header Banner

अक्षय नेशनल कूडो चेम्पियनशिप के लिए 80 सदस्यीय टीम रवाना

BY — October 25, 2016

251002उदयपुर। देश के सबसे बड़े राष्टीय एवं अन्तर्राष्टीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अक्षयकुमार इन्विटेशनल नेशनल कूडो चेम्पियनशीप-2016 में भाग लेने के लिए आज राजस्थान की 80 सदस्यीय टीम अन्तराष्टीय प्रशिक्षक एवं कूडो राजस्थान के चेयरमेन राजकुमार मेनारिया के नेतृत्व में सूरत के लिए रवाना हुई।

राजकुमार मेनारिया ने बताया कि सूरत के इन्डोर स्टेण्डियम में आयोजित होने वाली इस दस दिवसीय इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से करीब 4300 लड़के-लड़की कूडों में 500 से अधिक गोल्ड मेडल पर अपना भाग्य आजमायेंगें। उदयपुर से रवाना हुई 80 सदस्यीय राजस्थान टीम में 50 प्रतिशत लड़कियां सहित इस टीम में कोच सेन्साए विम्पाश मेनारिया के नेतृत्व में उदयपुर के 28 खिलाड़ी शामिल है।
बॉवीवुड सितारे एवं 7 वंी डिग्री प्राप्त मार्शल आर्ट एवं इण्डिया के चेयरमेन शिहान अक्षयकुमार द्वारा प्रायोजित यह प्रतियोगिता निशुल्क होगी तथा प्रतियोगिता के टेलेन्टेड खिलाड़ियों को विश्व स्तर की टेनिंग के लिए निःशुल्क विदेश भेजा जाएगा ताकि भारतीय टीम को विश्व में सर्वश्रेष्ठ टीम बनाया जा सकें।
मेनारिया ने बताया कि उदयपुर से गयी टीम में पुरूषों में मनीष पंवार, जगपालसिंह राठौड़, तुक्षित तालानी, कृष्णा रावल, निश्चय सोनी, धनुरसिंह यादव, विहान सेन, आर्यनसिंह राणावत, मनन शर्मा, विपांश मेनारिया, भव्या लमेधववाल मनीष चानल, कौशल डांगी, मनय जोशी, मौनिक जोशी, अक्षयराजसिंह जोधा, कार्तिकेय गुर्जर महिला वर्ग में शुभाबाला राधास्वामी, प्रतिभा राठौड़, मंजु मेनारिया, प्रियुल मेनारिया, रितुल मेनारिया, प्रियंका पटेल, राजनन्दिनी मेनारिया, लक्षिता पंवार, नविष्ठा कुमावत, खुशबू डांगी तथा नदिनी गुर्जर शामिल है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply