Header Banner

मानसून रेनबो उत्सव में बिखरे मानसून के रंग

BY — July 26, 2017

उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ कि ओर से मानसून रेनबो उत्सव राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में हुआ। उत्सव में महिलाओं ने मानसून थीम पर विभिन्न वेशभुषा एवं श्रृंगार करके विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि मिसेज रिमझिम सरोज जैन, मिसेज लहरिया जयश्री दक, मिसेज सावन रितु मारू, मिसेज हरियाली हेमलता कुकडा, मिसेज मानसून मोनिका वस्तावत, मिसेज बदली प्रियंका सिघंवी, मिसेज मोरनी वस्तावत, मिसेज रेनबो सोनाली जैन, सेल्फी क्वीन सोनल सिंघवी चुनी गई। मंत्री प्रमिला दलाल ने बताया कि इस दौरान महिलाओं ने हरे पत्तों का श्रृंगार कर रेनबो छाता लिए कार्यक्रम में भाग लिया। मानसून मल्हार कार्यक्रम में सावन गीतों से एवं सावन मयुरी कार्यक्रम से सावन नृत्यों पर सभी महिलाएं झूमी। सावन प्रतियोगिता में भारती करणपुरिया, डॉ. अनिता सिंघी, गरिमा धींग, ममता जैन, सुनीता लोढा, राजश्री, मंजू फत्तावत, उर्मिला नागौरी आदि मौजूद रही। निर्णायिका आशा कोठारी थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply