Header Banner

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर रैली निकाली

BY — October 2, 2017

उदयपुर। लायन्स क्लब नीलांजना द्वारा आज अहिसंा दिवस पर एवं गांधी जयन्ती पर आयोजित सेवा सप्ताह के प्रथम दिन आज बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं पर भुपालपुरा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने रैली निकाल कर उक्त संदेश दिया।

क्लब अध्यक्ष प्रियंका तलेसरा ने बताया कि सप्ताह भर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। रैली विद्यालय से प्रारम्भ हो कर भुपालपुरा के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः विद्यालय पंहुची। छात्राओं ने रैली में अपने हाथों में बेटी ही देश का भविष्य है, बेटी कुदरत का उपहार है-जीने का दो इसे अधिकार आदि संदेशपरक तख्तियां लेकर चल रही थी। रैली में लायन्स क्लब के रीजन चेयरमेन संजय भण्डारी,लायन आशा कोठारी, दिनेश कोठारी,मंजू सुराणा,मंजुला कावड़िया, प्रेरणा कोठारी,सोनिका चित्तौड़ा,विमला मेहता सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply