Header Banner

गुरू महिमा की महिमा में जमीं भक्ति संध्या

BY — October 4, 2017

मेरे सिर पर हाथ रख दो गुरूवर..

उदयपुर। श्री वर्द्धमान गुरू पुष्कर युवा मंच द्वारा गुरूदेव पुष्कर मुनि की 108 वीं जयन्ती के उपलक्ष में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृख्ंाला में आज शाम तारक गुरू जैन ग्रन्थालय में भक्ति संध्या आयोजित की गई। जिसमें भजन गायकों ने गुरू की महिमा में गाये गये भक्ति गीतों ने संध्या में रंगत घोल दी।

गायक अरूण जैन ने भक्ति संध्या में ओ गुरूवर तेरे संग प्यार में नहीं छोड़ना….,मेरे सिर पर रख दो गुरूवर अपने दोनों हाथ..,श्रीमती मित्तल व्यास ने एक बार आवो नी गुरू जी महारे पावणा…,भ्क्ति की है रात दादा आज थ्हाने आणो है…,गायक पंकज भण्डारी जय पुष्कर मुनिवर जन-जन के प्राण हो..,गायक हेमन्त कुमार ने मंत्र नवकार हमें प्राणो से प्यारा…,छायी काली घटायें तो क्या, गुरूवर मेरे साथ है..जैसे अनेक भक्ति गीतों… ऐसी संध्या जमीं सभी श्रावक-श्राविकाएं काफी देर तक झूमते रहे।
मंच अध्यक्ष प्रवीण पोरवाल ने बताया कि आज प्रातः गुरूदेव की जन्म जयन्ती के उपलक्ष में तारक गुरू जैन ग्रन्थालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 111 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
मंच संरक्षक संजय भण्डारी ने बताया कि गुरूवार संाय 7 बजे गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply