Header Banner

स्वस्थ रहना हो तो गहरे रंग की सब्जियां खायें

BY — December 5, 2017

दो दिवसीय 25 वां जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर प्रारम्भ

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के नवें स्थापना दिवस पर योग सेवा समिति परिसर में आयोजित 25 वां जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें लुधियाना के वैद्य बीआर तनेजा ने षिविर में आये विभिन्न रोगियों का जड़ी-बूटी से इलाज किया।

उन्होंने रोगियों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक खाद्य वस्तुओं का ही सेवन करना चाहिये न कि फास्ट फूड का। उन्होंने कहा कि सभी को प्राकृतिक गहरे रंग की सब्जियों का प्रतिदिन प्रयोग करना चाहिये क्योंकि वे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद रहती है।
उन्होंने कहा कि सूर्यादय से पूर्व उठना और रात्रि को 10 बजे से पूर्व सोने की प्रवृत्ति को अपनाने से मनुष्य आजीवन स्वस्थ रहता है। तनेजा ने कहा कि तनाव एवं गुस्से के दौरान भोजन नहीं करना चाहिये क्योंकि वह भोजन भी उसी स्वभाव को हो जाता हे जो शरीर के लिए अनुकूल नहीं रहता है।
उन्होंने कहा कि जितनी भूख हो उतना ही भोजन करना चाहिये। पानी भरपेट पीयें लेकिन भोजन के दौरान नहीं और हो सके जहंा तक गुनगुने पानी का प्रयोग करना चाहिये ताकि शरीर में बीमारियंा नहीं पनप सकें।
प्रारम्भ में उमंग के संस्थापक स्व. डॉ.सुन्दरलाल दक के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। श्रीमती प्रेम दक ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 235 मरीजों नेे चिकित्सा का लाभ उठाया। शिविर बुधवार को भी जारी रहेगा। शिविर में गठिया, घुटना, सिरदर्द, मौसमी बीमारियों, कोलेस्ट्रोल आदि रोगों के रोगियों ने अपना उपचार कराया। शिविर में ज्ञानेन्द्र मेहता, शान्तिलाल मेहता, आर.के.जोशी, अजय दक,रोशनलाल कोठारी,प्रकाश वर्डिया सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply