Header Banner

महिला में एमजी और पुरूष में कॉमर्स विजेता

BY — January 4, 2018

दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विष्वविद्यालय की पुरूष एवं महिला वर्ग की दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन संस्थान में सम्पन्न हुई। जिसमें महिला वर्ग में मीरा कन्या महाविद्यालय तो पुरूष वर्ग में वाणिज्य महाविद्यालय विजेता रहा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं ऐश्वर्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस चुण्डावत ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला वर्ग में सागवाड़ा का महिला महाविद्यालय तथा पुरूष वर्ग में विज्ञान महाविद्यालय उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन पर प्रबन्ध अध्ययन संकाय के निदेशक प्रो. अनिल कोठारी मुख्य अतिथि थे जबकि अध्यक्षता प्रो. एएन माथुर ने की। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वाणिज्य महाविद्यालय के तुषार सोनी तथा महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मीरा कन्या महाविद्यालय की योगिनी कलाल रही। इस अवसर पर तकनीकी अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा, विश्व विद्यालय ऑब्जर्वर डॉ. भीमराज पटेल एवं ऐश्वर्या महाविद्यालय के खेल अधिकारी दीपेश वत्स मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply