Header Banner

जायरीनों का दल मक्का के लिये रवाना

BY — May 15, 2018

उदयपुर। मुस्लिम समाज के 51 जायरिनों का एक दल आज मक्का मदीना के लिये रवाना हुआ। जायरिनों को विदा करने परिजनों एवं रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बार यह दल रमजान वहीं पूरा करने के बाद वापस लौटेगा।

सैय्यदी टूर्स एण्ड टेवल्स के अमजद अली ने बताया कि इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर सैय्यद रेहान अली,जीशान अली,कलीम खान, पार्षद रशीद खान, नासिर खान,उमर रंगरेज, जुबेर खान ने यात्रियों का इस्तकबाल किया। टूर्स के फैजान अली ने बताया कि इस अवसर पर नाते पाक पढ़ी गई। हाजियों के साथ देश में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआएं मांगी गई। यह दल वहंा स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद,खाना ए काबा,गारे सौर,हिरा मेदाने अराफात,मीना, जबले रहमत, मस्जिदे जिन, मस्जिदे फतह, मस्जिदे जोराना जैसे पवित्र स्थलों की जियारत करेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply