Header Banner

शगुन वेडिंग प्रदर्शनी आज से, विधवाओं को मिलेगी निःशुल्क स्टालें

BY — May 17, 2018

शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल क्लब द्वारा 18 मई से सौ फीट रोड़ स्थित मंगलम पैलेस में आयोजित शगुन वेडिंग प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

संस्थान की सीमा भण्डारी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से प्रति तीन माह में लगाये जाने वाले इस एक्सपो में इस बार उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, कलकत्ता, मुबंई, अहमदाबाद की महिलायें अपने उत्पादों का यह प्रदर्शन करेगी। इसमें जयपुर की साड़ियां, जयपुर की ज्वैलरी, हाथ की ज्वैलरी, कुन्दन, स्टोन, मुंबई के डिजायनर, सूट, कलकत्ता की साड़ियां, हेण्डीक्राफ्ट आइटम, लेदर बैग सहित अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी में अनेक प्रकार की प्रतियोगितायें भी आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी में निःशुल्क कुण्डली मिलान एवं वास्तु परामर्श भी उपलब्ध रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply